पटना : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा संचालित ’’मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना’’ ग्रामीण बिहार की जीवन-रेखा बनकर उभरी है। यह योजना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ और ’’विकसित भारत 2047’’ के संकल्प को धरातल पर उतारने वाली क्रांतिकारी पहल है। मैं सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने राज्यों में ग्रामीण कनेक्टिविटी और स्वरोजगार को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। साथ ही, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को भी धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने ’’सात निश्चय-2’’ के तहत ’’सुलभ संपर्कता’’ का संकल्प लेकर इस योजना की नींव रखी थी। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी उसी विकास गाथा को नई गति और नए आयाम दे रहे हैं। श्री पांडेय ने कहा कि पहले बिहार के हजारों गांवों के लोगों को प्रखंड या जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। किसान को खाद-बीज लेने, मरीज को अस्पताल जाने, छात्र को कॉलेज जाने और महिलाओं को सरकारी कार्यालय जाने के लिए कोई भरोसेमंद साधन नहीं था। ऑटो-टेंपो वाले मनमाना किराया वसूलते थे। इस पीड़ा को डबल इंजन की एनडीए सरकार ने समझा और समाधान निकाला। योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड से जिला मुख्यालय तक सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है। श्री पांडेय ने कहा कि बिहार के बेरोजगार युवाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के भाई-बहनों को बस खरीदने के लिए 5 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। 50 प्रतिशत सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगी। एक युवा बस मालिक बनकर हर महीने 25-30 हजार रुपये की सम्मानजनक आय अर्जित कर सकेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी एक्शन मोड में हैं। उनकी अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में परिवहन क्षेत्र को सुगम बनाने के लिए ’’एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026’’ को मंजूरी दी गई। प्रखंड परिवहन योजना की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं। उनका स्पष्ट निर्देश है कि किराया किफायती रहे, बसों का रख-रखाव उत्तम हो और यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेपरि हो। जब गांव और शहर के बीच दूरी घटेगी तो व्यापार बढ़ेगा। पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पुनः साधुवाद देता हूँ, जिनकी दूरदर्शिता से अब हर प्रखंड से जिला मुख्यालय तक बस सेवा का सपना साकार हो रहा है।