पंजाब नेशनल बैंक ने 01 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना  : बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने 01 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के एम.डी.एवं सी.ई.ओ.अशोक चन्द्र, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड (बिहार) लक्ष्मीकांत मिश्रा, पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड (पटना) युवराज सिंह राठौड़ एवं जोनल हेड से जुड़े अधिकारी रमेश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *