राहुल कुमार बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा जी के निर्देशानुसार राहुल कुमार को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू सिंह ने आज इससे संबंधित मनोनयन पत्र निर्गत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल कुमार के मनोनयन से पार्टी के युवा संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। साथ ही वो अपने नए दायित्व का निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी किसी भी संगठन की मजबूती का आधार होती है। राहुल कुमार जी के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ संगठनात्मक विस्तार, युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा पार्टी की विचारधारा को देशभर के युवाओं तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा। उन्होंने ने बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथियों ने श्री राहुल कुमार जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *