लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर वाणिज्य प्रकोष्ठ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना  : लोकनायक एवं भारत रत्न श्रद्धेय जयप्रकाश नारायण जी की 47वीं पुण्यतिथि पर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा गुरुवार को बोरिंग रोड स्थित कैंप कार्यालय, मित्रा कंपाउंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला प्रदेश सह-संयोजक अमृता गुप्ता तथा महिला प्रभारी शालिनी शेखर आदि नेताओं ने लोकनायक जेपी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय लोकतंत्र के महान प्रहरी और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनअधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आपातकाल के दौर में उनका नेतृत्व लोकतांत्रिक चेतना और जनशक्ति का ऐतिहासिक उदाहरण बना। उनके विचार आज भी समाज को नैतिकता, एकता और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं।
प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार की धरती से उठे जनआंदोलन का भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष स्थान है। उन्होंने सत्ता से ऊपर सिद्धांतों और व्यक्तिगत हित से ऊपर जनहित को महत्व दिया। उनके आदर्शों को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, जवाबदेही, सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी के माध्यम से व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो ने कहा कि लोकनायक की संपूर्ण क्रांति की अवधारणा केवल राजनीतिक परिवर्तन तक सीमित नहीं थी, बल्कि सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं नैतिक परिवर्तन का व्यापक संदेश देती थी। लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता उनके विचारों की प्रासंगिकता को दशार्ती है।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राजेश्वर प्रसाद राजेश, नितिन कुमार रिंकू, इंद्रभान सिंह, सुशील कुमार सिंह, मनु चौधरी, कृष्ण कुमार आजाद, सौरभ भगत, राजीव कुमार सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, चितरंजन महतो एवं नागेंद्र बाबा; प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता; क्षेत्रीय प्रभारी रामजी प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मिंटू जायसवाल, शशिकांत गुप्ता, गोविंद बंसल, विक्रमादित्य प्रसाद विक्रम, अशोक कुमार पाठक, बम बम साह, राजकुमार रश्मि, ब्रजमोहन केसरी, दीपक शर्मा, पीयूष राज, राज गौरव, सौरव झा, विजय प्रसाद गुप्ता एवं आनंद पराशर मिश्रा तथा महिला प्रभारी नीलम गुप्ता, जय श्री भौमिक एवं डॉ. चंदना कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *