शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने वेतन से दिए एक लाख रुपए

पटना , : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपने वेतन से एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। आपदा, दुर्घटना या अन्य कठिन परिस्थितियों में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में इस कोष की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *