दिव्या ज्योति अधिकार और सम्मान को बनाया चुनावी मुद्दा

राजगीर/नालंदा :पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने नालंदा में शिक्षक संपर्क अभियान को तेज करते हुए विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), मॉडल आर.बी. +2 विद्यालय, सिलाव, नालंदा सहित P.T.J.M. कॉलेज, राजगीर और आर.डी.एच. इंटर विद्यालय, राजगीर में उन्होंने शिक्षक साथियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को सुना।
शिक्षकों के बीच संवाद के दौरान डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षक सम्मान, अधिकार, वेतनमान, सेवा संबंधी समस्याओं और प्रभावी प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें नीति-निर्माण के स्तर तक मजबूती से पहुंचाने की जरूरत है।
जन सुराज ने सितंबर में डॉ. दिव्या ज्योति को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। छह अक्टूबर को उन्होंने नामांकन भी दाखिल किया, जिसमें पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर मौजूद रहे।
नालंदा के शिक्षक संवाद कार्यक्रमों में डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि शिक्षकों का विश्वास और समर्थन उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने शिक्षकों की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए लगातार काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब तेज राजनीतिक गतिविधियों के बीच आगे बढ़ रहा है। इस सीट पर अलग-अलग दलों और प्रत्याशियों की ओर से शिक्षक मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *