श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में दो दिवसीय नवरात्रि विशेष मंडला आर्ट वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ

पटना सिटी,(बृजेश गोस्वामी ):   श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज की एनएसएस  इकाई एवं रूट एंड डायरेक्शन एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में  दो दिवसीय नवरात्रि विशेष मंडला आर्ट वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, एकाग्रता, धैर्य एवं कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य-प्रभारी प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार, प्रो. (डॉ.) फजल अहमद, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. शम्स तबरेज असलम, डॉ. के.के. धार, डॉ. पुष्पा सिन्हा, डॉ. सुप्रिया झा, डॉ. निकिता जायसवाल, कुमारी मंजरी, डॉ. एम.डी. शाबुद्दीन, डॉ. अमरेंद्र धर द्विवेदी, डॉ. अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जन्मेजय कुमार, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. मोहम्मद तकी एवं इंद्रजीत सहित कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। वहीं, रूट एंड डायरेक्शन एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. अनुराग हर्ष एवं सचिव अमन राज उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को मंडला आर्ट की विभिन्न तकनीकों से परिचित कराने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *