पटना, (संवाददाता) : बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत जनता की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सेवा भाव है। विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवाओं के कौशल विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इन प्रयासों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने आगे कहा कि बिहार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान परंपरा और युवा शक्ति के बल पर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और तकनीकी नवाचार को समान रूप से बढ़ावा देना आवश्यक है।विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं, संविधान के मूल्यों का सम्मान करें, सामाजिक सद्भाव बनाए रखें तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे जनहित के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें।लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की जागरूक भागीदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और सेवा की भावना से बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।