पटना, (संवाददाता) :जगजीवन राम शोध एवं शिक्षण संस्थान पटना में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बिहार एवं सरदार पटेल युवा मंच समेत कई सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आरक्षण के जनक लोकतंत्र के वाहक छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती मनाई गई | इस अवसर पर आयोजित “पटेल परिवार स्वाभिमान समागम” कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रधान महासचिव सह पूर्व एनडीए प्रत्याशी हिमांशु पटेल ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत सरदार पटेल युवा मंच के संयोजक डॉक्टर राकेश रंजन ने किया एवं संचालन रेनू चेतना मंच के संयोजक मुनीलाल मंडल ने किया। इस अवसर पर हिमांशु पटेल ने कहा कि कुर्मी, धानुक, सैंथवार, अमात, कैवर्त, चनऊ समेत कुर्मी जाति के जितने भी उपवर्ग है पहले भी एक थे आज भी एक है और आगे भी एक रहेंगे। कुछ ताकते सक्रिय हो गई है जो हमको विभिन्न वर्गों में बांट कर हमारा राजनीतिक हकमारी करना चाहते हैं। हम राजनीति में अगुआ पहले भी थे आज भी है और आगे भी रहेंगे । लाख कोई कोशिश कर ले हम सामाजिक या राजनीतिक रूप से विखंडित होने वाले लोग हैं। हम सभी लोग संकल्प लेते हैं हर साजिश को नाकाम कर हम लोग एकजुट रहेंगे और अपनी राजनीति को कमजोर होने नहीं देंगे । इस अवसर पर विधायक कहलगांव सुभानंद मुकेश, पूर्व आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार राय, पूर्व विधायक प्रेम मंजन पटेल समेत कई सामाजिक संगठनों के नेताओं ने अपना विचार व्यक्त किया । जिसमें पटेल सेवा संघ युवा के प्रदेश अध्यक्ष अभय पटेल, पटेल सेना के अध्यक्ष रंजन पटेल, पटेल समाज बिहार के संजीव पटेल, रामफल मंडल फाउंडेशन के राहुल मंडल, शिवाजी सेवा की अमित पटेल, टीम पाटलिपुत्रा के संजय सिंह जैसवार समेत बिहार के सभी जिलों से समाज के हजारों प्रबुद्ध साथियों ने भाग लिया |