पटना : राष्ट्रीय कार्यालय पटना में राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने केक काटकर 56वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर श्री साहनी ने इस सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार राज्य में एनडीए की सरकार है लेकिन एनडीए की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी तथा धरना प्रदर्शन करने पर भी शक्ति से रोक लगा रही है जिसे लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है। हमारे देश में अघोषित आपातकाल जैसा हालात पैदा हो गया है। हमारी पार्टी केंद्र सरकार के विरुद्ध पूरे देश में हल्ला बोल आंदोलन चलाएगी तथा देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, संजीत चौहान, रामसेवक बिंद, अशोक साहनी, बिंदु साहनी , उपेंद्र पासवान,प्रभात वर्मा, सचिन साहनी, अतुल कुमार, नंदकिशोर चौधरी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।