पटना : राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार रणजीत सिंह ने कहा अभिजीत दीपक की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है और अति निंदनीय है। हमारे संविधान ने हमें अधिकार दिया है हम शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर सकें धरना दे सकें जुलूस निकाल सके आंदोलनकारी को अरेस्ट करना यह लोकतंत्र की हत्या है नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है। हिटलर शाही कर रही है हमारे संविधान में जो हमें अधिकार दिया है शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का उसे वह अपने डंडे के बल पर कुचलना चाहती है ऐसा होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दें की अपनी मांग को लेकर आंदोलन करना कहा तक गलत है।