पीएम मोदी जी के 12 वर्ष ‘संकल्प से सिद्धि’ का स्वर्णिम कालः मंगल पांडेय

पटना,   : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मैं उन्हें समस्त प्रदेशवासियों व सिवान सदर की सम्मानित जनता की ओर से हार्दिक बधाई देता हूं। ये 12 वर्ष भारत के इतिहास में ‘सुशासन, विकास और राष्ट्रगौरव’ के पर्याय बन गए हैं। अनुच्छेद 370 की समाप्ति से कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ा गया। राम मंदिर निर्माण से 500 वर्षों का संकल्प पूरा हुआ। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास से गरीबों को सम्मान मिलना। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड ‘अंत्योदय’ का प्रमाण हैं।श्री पांडेय ने कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी ने ‘न्यूनतम सरकार-अधिकतम सुशासन’ का मॉडल दिया। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ केवल नारा नहीं, कार्यसंस्कृति है। ‘मन की बात’ से सीधा संवाद, ‘परीक्षा पे चर्चा’ से युवाओं को दिशा और ‘पीएम गतिशक्ति’ से इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति आई। विदेश नीति में भारत अब ‘विश्वमित्र’ है। श्री पांडेय ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता, योग को वैश्विक पहचान दिलाना उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण है। श्री मोदी जी ने ‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप दिया है। बिहार को भी विशेष पैकेज, एक्सप्रेस-वे, एम्स, आईआईटी से अभूतपूर्व लाभ मिला। उनके नेतृत्व में भारत अब समस्याओं का नहीं समाधानों का देश है। हम संकल्प लेते हैं कि मोदी जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को धरातल पर उतारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *