सेवा संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले ओमप्रकाश गुप्ता

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में भाजपा बिहार के वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष बांका की स्थानीय मुद्दा प्रस्तुत की। इस अवसर पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव तथा नगर विकास एवं आवास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ओमप्रकाश गुप्ता शिवभक्त एवं पुरस्कृत समाजसेवी हैं तथा भाजपा बिहार के वाणिज्य प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक के रूप में जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *