ऊर्जा मंत्री ने स्काडा में 1912 टॉल-फ्री सेवा का लिया जायजा

पटना, (संवाददाता) : ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने ऊर्जा विभाग के आधुनिक कॉल सेंटर 1912 टॉल-फ्री कस्टमर केयर सेंटर का निरीक्षण करने के लिए स्काडा भवन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान। माननीय मंत्री ने उपभोक्ता सेवा, अनुरक्षण कार्यों और स्काडा में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।ऊर्जा विभाग द्वारा स्काडा में संचालित आधुनिक 1912 टॉल-फ्री कास्टमर केयर के निरीक्षण के दौरान माननीय ऊर्जा मंत्री ने भागलपुर, दरभंगा, बांका, नौगछिया, पूर्णिया आदि जिलों के विद्युत उपभोक्ताओं से सीधी बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान मंत्री ने उपभोक्ताओं की विद्युत सेवा से जुड़ी परेशानियों को समझा।
बीते दिनों दर्ज शिकायतों के संदर्भ में उपभोक्ताओं से सीधी बात कर 1912 सेवा के बारे में जानकारी ली। सीधी बातचीत में उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर ऊर्जा विभाग एवं माननीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के बाद माननीय ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करना विभाग की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने ग्रामीण उपभोक्ताओं के बीच 1912 सेवा का प्रचार प्रसार करने की बात कही ताकि राज्य के सुदूरवर्ती उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिल सके । माननीय मंत्री ने ड्रॉप होने वाले कॉल्स की संख्या को कम करने के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही । ऊर्जा मंत्री ने 1912 टॉल फ्री सेवा और प्रत्येक मिनट के डेटा संग्रहण की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। ज्ञातव्य हो कि इन डाटा का उपयोग कर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है ।इस दौरान माननीय ऊर्जा मंत्री ने नवसंचालित सहयोग टॉल फ्री हेल्पलाइन 1100 और 1912 के ऑपरेटर प्रशिक्षण हॉल का भी अवलोकन किया।प्रशिक्षण केंद्र में कॉल सेंटर एजेंट की संवाद क्षमता को बेहतर बनाने एवं सेवाओं में अत्यधिक पारदर्शिता लाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।मौके पर ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *