कर्मचारियों एवं पेशनरों की चिंता खत्म, एनडीए सरकार कराएगी कैशलेस इलाज  :  अरविंद निषाद 

पटना  :  जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता  अरविंद निषाद ने जारी बयान में मुख्यमंत्री  सम्राट चैधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री   निशांत कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बिहार विधान मंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, अखिल भारतीय सेवा के सेवारत एवं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों, राज्य सरकार के नियमित कर्मियों, पेंशनधारियों तथा उनके आश्रितों को बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी जनकल्याणकारी फैसले को कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिलना ऐतिहासिक कदम है।उन्होंने कहा कि राज्य कैबिनेट का ये फैसला लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत और सुरक्षा देने वाला कदम है। यह निर्णय मुख्यमंत्री   सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार की संवेदनशील सोच और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर सरकार ने जो दूरदर्शी पहल की है, उससे कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पेंशनभोगियों में सुरक्षा और सम्मान की भावना और मजबूत होगी। लंबे समय से विभिन्न वर्गों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ और व्यवस्थित बनाने की मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक निर्णय में बदल दिया है।  राज्य की एनडीए सरकार लगातार सुशासन और लोककल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से लाभार्थियों को इलाज के दौरान आर्थिक दबाव और जटिल प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी सहज पहुंच सुनिश्चित होगी। यह निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी एवं मानवीय सोच का प्रतीक है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत होगा तथा राज्य में सुशासन के माॅडल को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *