पटना : कंकड़बाग स्थित मनोकामना मंदिर चित्रगुप्त पूजा समिति के चतुर्थ स्थापना वर्ष पर समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ. शशि भूषण प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।समारोह के दौरान समिति द्वारा डॉ. शशि भूषण प्रसाद को सह-संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। इस सम्मान के लिए उन्होंने समिति परिवार के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा लगातार सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रसाद की समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार कर्ण, संरक्षक कुमार संजीत उर्फ बबलू, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता एवं पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू से शिष्टाचार मुलाकात हुई। सभी अतिथियों ने समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया।