बिहारी हीरो अवॉर्ड सीज़न–2 में डॉ. दिव्या ज्योति विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित

पटना  : पटना स्थित मगध रिसॉर्ट में आयोजित “बिहारी हीरो अवॉर्ड सीज़न–2” कार्यक्रम अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. दिव्या ज्योति को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया तथा समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “बिहारी हीरो अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक, शैक्षिक एवं मानवीय प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और भी आकर्षक एवं यादगार बना दिया। मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा डॉ. दिव्या ज्योति को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि बिहार के सामाजिक एवं शैक्षिक विकास के प्रति उनके समर्पण का भी प्रतीक है।इस प्रतिष्ठित आयोजन का उद्देश्य बिहार की प्रतिभाओं, उद्यमियों, चिकित्सकों, कलाकारों, इन्फ्लुएंसर्स एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तित्वों को एक मंच प्रदान कर सम्मानित करना था। कार्यक्रम का आयोजन बिजनेस इन बिहार (बीआईबी) द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. दिव्या ज्योति ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बिहार प्रतिभाओं की धरती है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और पहचान देने की है। ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।”कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों, समाजसेवियों एवं युवा प्रतिभाओं के साथ संवाद का अवसर भी प्राप्त हुआ, जो अत्यंत प्रेरणादायक एवं सार्थक रहा। यह आयोजन सम्मान, प्रेरणा, संवाद एवं सामाजिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ।कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए आयोजकों को हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *