रक्षा वाहिनी के हितों के लिए सरकार हमेशा संवेदनशील : मंत्री

पटना :  राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। रक्षा वाहिनी कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ये बातें सूचना एवं जन-संपर्क, ग्रामीण विकास विभाग मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता   श्रवण कुमार ने सोमवार को पटना स्थित रवीन्द्र भवन सभागार में कही।      वे बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, केन्द्रीय समिति बिहार की ओर से सभी जिलों के संघ समिति के नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने यहां कार्यक्रम का उद्घाटन कर नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें संगठन और समाज के प्रति निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।     शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार ठाकुर ने की। मंच का संचालन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देशबन्धु  आजाद ने की। कार्यक्रम को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, संघ महासचिव सुदेश्वर प्रसाद, संगठन सचिव कुन्दन कुमार, कोषाध्यक्ष शिवजी प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद, रामाशंकर भारती, बटेश्वर राम, भगवान सिंह, अशोक कुमार सिंह, कुन्दन कुमार, रामाश्रय प्रसाद, राधेश्याम सिंह और संघ के अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *