पटना : बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने आज अपना नामांकन का पर्चा भरा। उनके साथ पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,लोजपा सांसद शाम्भवी चौधरी, हम पार्टी के संतोष मांझी और अनिल सिंह भी थे। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी अभिषेक ने आज अपने आनंदपुरी आवास में पूजा कर मां श्रीमती चंचला सिन्हा एवं पिता रविन्द्र प्रसाद से आशीर्वाद लेकर बेली रोड सहाय सदन के लिए प्रस्थान किया। सहाय सदन में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी का अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से स्वांगत एवं अभिनंदन किया गया। इसके तुरंत बाद अभिषेक बंटी अपने राजनैतिक गुरु भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। नवीन सिन्हा पार्क से वे राजवंशी नगर बेली रोड स्थित हनुमान मंदिर भी गए । बांस घाट स्थित काली मंदिर से गोलघर स्थित अखंड वासिनी मंदिर में पूजा कर वे नामांकन दाखिल करने सीधा समाहरणालय पहुंचे।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की भाजपा ने एक स्थानीय कार्यकर्ता जिसकी यात्रा बूथ अध्यक्ष से शुरू हुई है उस पर भरोसा किया है, ये बात स्पष्ट है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अब युवाओं को साथ लेकर विकसित बिहार बनाने के काम में जुटी है। बांकीपुर के उपचुनाव में भी युवा चुनाव जिताने का काम करेंगे । कांग्रेस गरीबी की बात जरूर करती थी लेकिन गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया, सिर्फ बिहार में भाजपा एनडीए की सरकार ने गरीबों के लिए एक करोड़ पक्के मकान बनाए है। हमारी सरकार तेजस्वी यादव को भी हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देती है, सरकार बिहार के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है । पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने उपस्थित विशाल जनसभा में कहा की अभी थोड़ी देर पहले नामांकन के बाद जब वे अभिषेक बंटी को अपनी ही गाड़ी में लेकर नामांकन सभा के लिए आ रहे थे तब दूसरे नेताओं के साथ सांसद रविशंकर प्रसाद ने पिछली पर बैठते हुए आगे की सीट पर बैठने का इशारा किया, भाजपा प्रत्याशी अभिषेक जिनका सामान्य कार्यकर्ता का स्वाभाव है भावुक होकर कहा की पहले हम आपकी गाड़ी के पीछे भागते थे ताकि आपकी नजर एक बार हम पर पड़ जाए।विकास के सारे काम बांकीपुर और बिहार में हुए है, पटना एयरपोर्ट से मुक्तिधाम बांसघाट और राजेंद्र बाबू स्मारक बांकीपुर के हर क्षेत्र हर गली में विकास दिखता है , इसी तरह हर मोहल्ले और गली में संगठन की पहुंच है और यही जीत की गारंटी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस अवसर पर कहा की बांकीपुर का बेटा चुनाव के मैदान में उतरा है, इससे पहले भी नितिन नवीन जी इस विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर चुके है, अपने कार्यकाल में वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक काम किए है,जिसमें जेपी गंगा पथ जिसका अभी और विस्तार होना है, नवीन सिन्हा पथ, डबल डेकर पुल, बाकरगंज नाला, राजीव नगर नाला, आनंदपुरी नाले का पुनरुत्थान समेत पीएमसीएच अस्तपाल का आधुनिकीकरण और विस्तार भी शामिल है । भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने अपने संबोधन में कहा की बांकीपुर से प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन समेत प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभारी हूं, लोगो से मिल रहे अपार जन समर्थन से अभिभूत हूं, उन्होंने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की विरासत को आगे बढ़ाते हुए विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे,पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा मुझपर किया है उस पर खरा उतरने के लिए सच्ची लगन निष्ठा और ईमानदारी से बांकीपुर की सेवा करूंगा।
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी अभिषेक बंटी बुद्ध मार्ग स्थित स्काउट एंड गाइड परिसर में आयोजित नामांकन सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारों की संख्या में एनडीए और भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता स्काउट एंड गाईड परिसर में आयोजित नामांकन सभा कार्यक्रम में शामिल होने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। एनडीए घटक के सभी पांच दलों के प्रदेश एवं जिला अध्यक्षों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर आपसी एकजुटता और समर्थन का संदेश दिया।इस नामांकन सभा को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री विजय सिन्हा, सांसद शाम्भवी चौधरी, जदयू के संजय झा, रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा , डॉ दिलीप जायसवाल, डॉ संजय जायसवाल, संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता ने संबोधित किया। नामांकन सभा में भाजपा संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, संजय पासवान,महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी, राजेश वर्मा, अरुण सिन्हा, जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता समेत विधानसभा के सभी वार्ड पार्षद, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी, जिला पदाधिकारी और हजारों की संख्या में आम जनता उपस्थित थी। मंच संचालन जिला महामंत्री अजीत लाली और शैलेन्द्र यादव ने किया।