रोजगार मेले में पहले दिन 2438 युवाओं को मिला रोजगार 

 पटना : पटना के ज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत हुई। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 13 हजार से अधिक युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 2438 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न नियोक्ताओं ने किया। पूरे बिहार से बड़ी संख्या में युवा इस रोजगार मेले में शामिल हो रहे हैं। यह मेला 26 मई और 27 मई को भी जारी रहेगा। मेले में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पदों पर हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस विशेष रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, सम्मानजनक रोजगार और बेहतर आय के अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *